Closing Bell: सेंसेक्स 2497 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, सेंसेक्स 2497 अंक और निफ्टी 776 अंक टूटकर बंद हुए। मिडिल ईस्ट तनाव और HDFC Bank से जुड़े इस्तीफे को गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर तो वही निफ़्टी 776 अंक (3.26%) की गिरावट के साथ 23,002 पर बंद हुआ. सबसे जयादा बिकने वाले शेयर्स बैंकिंग और ऑटो के रहें।
बता दे जो इससे पहले सेंसेक्स में इतनी ज्यादा गिरावट 4 जून 2024 को आई थी जब सेंसेक्स करीब 5.74% गिरा था। बाजार में गिरावट का मुख्य कारण जियोपॉलिटिकल तनाव और मिडिल ईस्ट में चल रही जंग है. जिसका असर न सिर्फ भारत पर बल्कि दुनिया के कई देशों के शेयर बाज़ारों में देखने को मिल रहा है।
Sensex value at 19 Mar, 2026 10:30 AM: 74,207.24
— Sensex India (@bse_sensex) March 19, 2026
इसके अलावा शेयर्स गिरने की वक वजह HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा देना भी माना जा रहा है।
Opening Bell: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

19 मार्च को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,953 अंक की भारी गिरावट के साथ 74,750.92 पर, जबकि निफ्टी 525 अंकों की गिरावट के साथ 23,250 पर खुला। आज निफ्टी के 50 में से 49 शेयर गिरावट (Loss) के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स के सभी 30 के 30 शेयर नुकसान में चल रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें

