पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चित्रकूट आगमन और कामदगिरि परिक्रमा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चित्रकूट पहुंचे और मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान श्री कामता नाथ की आरती तथा कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 जनवरी, गुरुवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे। जहां उन्होंने रात को मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान किया और भगवान श्री कामता नाथ की आरती की। उसके बाद उन्होंने पांच किलोमीटर लंबी कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा शुरू की।

जयपुर में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के जन्मोत्सव में शामिल होने के बाद पंडित धीरेंद्र सीधे चित्रकूट आए और अपने गुरुधाम के प्रति श्रद्धा दिखाई। परिक्रमा पथ पर रात लगभग साढ़े 11 बजे सैकड़ों श्रद्धालु उनका इंतजार कर रहे थे। उनके आने पर सभी ने "जय श्रीराम" का जयघोष किया और उनके साथ चल पड़े, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।

चित्रकूट में रात को विश्राम के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार सुबह पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा के लिए बांदा जाएंगे।

