18 अगस्त को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 676 और निफ्टी 251 अंक चढ़ा
18 अगस्त को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि आईटी और मीडिया सेक्टर कमजोर रहे।
सोमवार 18 अगस्त को मार्केट में अच्छी बढ़त देखी गई। निफ्टी में तेजी से उछाल आया और 251 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में भी बढ़त देखी गई। सुबह मार्केट खुलने पर 300 अंकों की बढ़त हुई, लेकिन ये बढ़त बरकरार नहीं रही। शाम होते-होते कीमतों में कमी आई और मार्केट कंसोलिडेशन ज़ोन में चला गया।

ऑटो सेक्टर टॉप पर
आज सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 फीसदी बढ़कर 81,273.75 पर और निफ्टी 251.20 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 24,882.50 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में आज लगभग 2446 शेयरों में तेजी देखी गई, वहीं 1555 शेयरों में गिरावट और 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर में आज मारुति सुजुकी, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो रहे। जबकि टॉप लूजर में आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, एलएंडटी और एनटीपीसी शामिल रहे।
Benchmark domestic equity indices today started the week with a strong momentum, ending with gains of around one per cent.#Sensex rose 676 points to close at 81,274. #Nifty gained 246 points to settle at 24,877. pic.twitter.com/FySkwDxlRB
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 18, 2025
आईटी, मीडिया और पावर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में आज बढ़त देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी ऑटो सेक्टर में 4% रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3% और रियल एस्टेट 2% ऊपर बंद हुए। मेटल, एफएमसीजी, टेलीकॉम और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में भी करीब 1% की बढ़त रही। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4% ऊपर बंद हुआ।

