अफसरों को सीएम यादव का संदेश-काम में दक्षता और मन में आनंद जरूरी
प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में सीएम मोहन यादव ने गीता और भगवान श्रीकृष्ण के उदाहरण देकर अधिकारियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए कर्तव्य निभाना चाहिए।
भोपाल: प्रशासनिक अकादमी में अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आनंद विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में कई प्रख्यात प्रवक्ता पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इस संगोष्ठी में शामिल हुए।

गीता के जरिए अधिकारियों को संदेश
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने भाषण में भगवान श्री कृष्ण की कथा यानि गीता का सार सुनाते हुए अपने अधिकारियों को संदेश दिया और कहा भगवान श्री कृष्ण जिस तरह से अपनी 7 अक्षिणी सेना दुर्योधन को दे चुके थे और वह सेना भी किसी से पराजित नहीं होती थी। उन्होंने अपनी सेना से कहा था की आमने-सामने रहेंगे और उस सेना ने भी अपने राजा यानि भगवान श्री कृष्ण का कहना माना, यानी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बातों ही बातों में अपने उन अधिकारियों को संदेश दिया जो शायद सही से काम नहीं करते है।
दूसरों के सुख में अपने आनंद की अनुभूति ही भारत की चेतना का आधार है...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आज नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 'आनंद के आयाम' में प्रबुद्धजनों से संवाद कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित… pic.twitter.com/6i4vZgjzeD
मुश्किल हालात में भी खुश रहने की सीख
इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की कठिन परिस्थितियों में भी इंसान को मुस्कुराते रहना चाहिए, उन्होंने कालिया नाग का उदाहरण देते हुए कहा कि कालिया नाग के फन पर भगवान श्री कृष्ण बैठ जाते हैं और नृत्य करते हैं यानी कठिन परिस्थिति में भी इंसान को मुस्कुराते अपने जीवन का आनंद लेना चाहिए। आनंद विभाग द्वारा आयोजन किए गए इस आयोजन में विशेष तौर से गीता पर बात हुई , उन्होंने कहा स्कूल में हमेशा आनंद और खुशहाली रहती है।इस विभाग द्वारा अभी और बहुत कुछ काम बाकी हैं जो कराना हैं ।
हम सभी अपने जीवन के रहस्य को समझें और अपने जीवन के हर कार्य को पूरी दक्षता के साथ करें। हर कार्य को पूरे आनंद के साथ करें
— Anand Department, MP (@anandminmp) March 20, 2026
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh #InternationalDayofHappiness pic.twitter.com/IxQj2ceoay
इस वर्ष हुई थी आनंद विभाग की स्थापना
आनंद विभाग के द्वारा आज बनाए गए खुशहाली दिवस को लेकर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं हमारे काम की दक्षता बड़े और प्रशासनिक मशीनरी में कई तरह के काम के तनाव होते हैं जीवन की कठिनाइयों को भूल करके हम अपने काम की क्षमता और काम के प्रति निष्ठा के आधार पर अपने प्रत्येक समय का सदुपयोग करें और मनोस्थति भी आनंद में रहे इस भाव को लेकर आनंद विभाग की स्थापना हुई थी की 2016 के बाद इस आनंद विभाग की स्थापना हुई थी।
sanjay patidar 
