T20 वर्ल्ड कप भारत में न खेलने पर अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा कारणों का दे रहा हवाला
बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद सिक्योरिटी का हवाला देते हुए ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया था.
बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद सिक्योरिटी का हवाला देते हुए ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया था. हालांकि, इसके बाद आईसीसी से अब उनकी मीटिंग हुई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच आज यानी 13 जनवरी को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई. इस मीटिंग में भी बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने से मना कर दिया है और उन्होंने ICC से एक बार फिर रिक्वेस्ट की है कि उनके मुकाबले भारत से बाहर शिफ्ट करवाए जाएं.
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश की इस बात को खारिज कर दिया है कि बांग्लादेश सुरक्षा कारणों के चलते विश्व कप के लिए भारत नहीं आ पाएगी. आईसीसी ने कहा है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल आ गया है और बांग्लादेश को उनके स्टैंड के बारे में फिर से सोचने को कहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, दोनों इसका समाधान निकालने के लिए बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हुए हैं.
BCB बोला- फैसला नहीं बदलेंगे
BCB ने मीडिया रिलीज में बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने अपनी मांग दोहराई है. ICC ने हमें बताया है कि शेड्यूल घोषित हो चुका है. उसने हमसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है. हमने अपना फैसला नहीं बदला है. प्लेयर्स, ऑफिशियल और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है. हम मसले का समाधान निकालने के लिए ICC से बातचीत जारी रखेंगे.
7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच
T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है. टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं. तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं. वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है.
shivendra 
