Share Market Update: बाजार में गिरावट, Sun Pharma और TCS लुढ़के

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है, सेंसेक्स 84,700 और निफ्टी 26,050 पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि Sun Pharma और TCS समेत कई बड़े शेयर नुकसान में हैं।

Share Market Update: बाजार में गिरावट, Sun Pharma और TCS लुढ़के
GOOGLE

गुरुवार, 8 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 84,700 पर जबकि निफ्टी 100 अंक की गिरावट के साथ 26,050 पर कारोबार कर रहा है।

आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयरों में गिरावट है, वहीं सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट है। Top Losers में Sun Pharma और TCS शामिल हैं, जिनके शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

साथ ही सेंसेक्स के Maruti Suzuki, HDFC Bank, Tata Steel, Reliance Industries, TCS, Asian Paints और UltraTech Cement के शेयर भी गिरावट की मार झेल रहे हैं।