वीडियो वायरल होते ही कुत्ता बना भगवान

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक कुत्ता मंदिर में परिक्रमा देता हुआ नज़र आया. लेकिन उससे जुड़ा हुआ अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वीडियो में महिलाएं कुत्ते के सामने माथा टेकते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो वायरल होते ही कुत्ता बना भगवान

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक कुत्ता मंदिर में परिक्रमा देता हुआ नज़र आया. लेकिन उससे जुड़ा हुआ अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वीडियो में महिलाएं कुत्ते के सामने माथा टेकते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक कुत्ते की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है, क्योंकि वह भगवान की मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा था। जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो यह सही पाया गया। 

अन्धविश्वास का शिकार हुए लोग? 


भारत में जहां विश्वास है वहां अन्धविश्वासब भी है..कुछ लोग किसी भी वस्तु में भगवान खोज लेते है....और कुछ लोग फैक्ट्स और लॉजिक को महत्व देते है. ऐसे ही यह वीडियो अंधविश्वास की पराकाष्ठा को दर्शाता है। कुत्ते की पूजा का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिजनौर में जो कुत्ता मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था, अब उसकी पूजा पाठ शुरू हो गई है। देखिये महिलाएं कैसे इस कुत्ते के सामने मत्था टेक रही हैं। 

वायरल वीडियो में क्या?


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर के एक कोने में कंबल रखा गया है, जिसमें कुत्ता आराम से बैठा हुआ है। पास में ही मिट्टी के एक बर्तन में दूध भी रखा हुआ है। कुत्ते के दूसरी तरफ एक आदमी गद्दे पर बैठा हुआ है। वह महंत की तरह काम कर रहा है और दर्शन करने आए लोगों को कुत्ते को छूने से मना कर रहा है। वीडियो में कई महिलाओं और बच्चों को देखा जा सकता है, जो लाइन में लगकर कुत्ते के पैर छूने पहुंच रहे हैं।

जांच में क्या मिला?


जांच के दौरान कुत्ते की पूजा से जुड़ी कई खबरें मिलीं। इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट इस वीडियो की पुष्टि करती है. यह कुत्ता चार दिन से लगातार हनुमान और माता रानी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था। ऐसे में लोगों ने उसे भैरव का रूप मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कुत्ते के बैठने के लिए बिस्तर लगा दिया और खाने-पीने के लिए दूध और अन्य सामान का भी इंतजाम कर रहे हैं। मामला नगीना तहसील के नंदपुर गांव का है। अब मंदिर के बाहर मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। 

डॉक्टरों की टीम ने की कुत्ते की जांच 


डॉक्टरों की टीम भी कुत्ते की जांच कर चुकी है और उनका कहना है कि कुत्ता पूरी तरह से ठीक है।  फिलहाल वीडियो को पूरी तरह से सही बतया जा रहा है साथ ही उसके साथ किया दावा भी सही है.