रीवा में पान मसाला दुकान पर GST छापा, 1.25 करोड़ की TAX चोरी पकड़ी गई

रीवा के कटरा इलाके में GST डिपार्टमेंट ने पान मसाला व्यापारी के यहां छापा मारकर 1.25 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी, जिसे व्यापारी ने स्वीकार कर जमा किया।

रीवा में पान मसाला दुकान पर GST छापा, 1.25 करोड़ की TAX चोरी पकड़ी गई

रीवा शहर के कटरा इलाके में एक बड़े पान मसाला व्यापारी के यहां GST विभाग ने छापा मारकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। ये कार्रवाई GST डिपार्टमेंट की एंटी-ईवेजन टीम ने की।

टीम ने मंगलवार को व्यापारी मोहनलाल जायसवाल के ठिकानों पर जांच शुरू की थी। जांच दो दिन तक चली। बीच में व्यापारी की तबीयत खराब हो जाने की वजह से एक दिन कार्रवाई रोकनी पड़ी। तबीयत ठीक होने के बाद शुक्रवार देर रात तक जांच पूरी की गई।

जांच में सामने आई कर चोरी के पैसे को व्यापारी ने खुद मानते हुए डिपार्टमेंट को 1.25 करोड़ रुपये का चेक सौंप दिया। ये कार्रवाई उपायुक्त उमेश त्रिपाठी की मौजूदगी में पूरी हुई।

GST डिपार्टमेंट के मुताबिक दिसंबर महीने में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी सामने आ चुकी है। डिपार्टमेंट का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।