धुरंधर 2 में विकी कौशल की होगी एंट्री! उरी वाले किरदार में करेंगे खास कैमियो
विक्की कौशल फिल्म धुरंधर 2 में मेजर विहान शेरगिल के रोल में एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आएंगे, जिसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। इस बार वह पूरी फिल्म नहीं, बल्कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एक खास और एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह वही किरदार है, जिसे उन्होंने आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में निभाया था।
Vicky Kaushal 's Extended CAMEO in #Dhurandhar2 as MAJOR Vihaan Shergill from #URI ???????? pic.twitter.com/upgsvrv2VP
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) January 21, 2026
धुरंधर यूनिवर्स बनाने की तैयारी
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर इस प्रोजेक्ट से जुड़े बड़े नामों को लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह धीरे-धीरे एक ‘धुरंधर यूनिवर्स’ तैयार करना चाहते हैं। इसी सोच के तहत, अलग समय की कहानी होने के बावजूद उरी के किरदार को इस फिल्म से जोड़ा गया है।

शूट पूरा कर चुके हैं विक्की
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विक्की कौशल और रणवीर सिंह के किरदार फिल्म में आमने-सामने दिखाई देंगे या नहीं। हालांकि, इतना जरूर कहा जा रहा है कि विक्की के कैमियो में कुछ दमदार एक्शन सीक्वेंस भी होंगे। उन्होंने अपनी शूटिंग का हिस्सा पिछले साल ही पूरा कर लिया था।
View this post on Instagram
सूत्रों के मुताबिक, विक्की कौशल आदित्य धर के फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं और आगे चलकर इस यूनिवर्स से जुड़े स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट्स पर भी काम हो सकता है। उरी के बाद दोनों फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में साथ काम करने वाले थे, लेकिन ज्यादा बजट की वजह से वह प्रोजेक्ट बंद हो गया।
19 मार्च 2026 को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ हिट फिल्म धुरंधर का सीक्वल है और इसे साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इसका टीजर सामने आया, जिसे ज्यादा हिंसा की वजह से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है।
टीजर को 23 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।
Saba Rasool 
