MANIT में खुलेगी हाईटेक मैकेनिकल लैब, 18 करोड़ की लागत से आएंगे 102 एडवांस इक्यूपमेंट
भोपाल के मैनिट में 18 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक स्किल लैब शुरू होगी, जो छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने में मदद करेगी। बताया जा रहा है कि यह अत्याधुनिक लैब अप्रेल 2026 तक तैयार हो जाएगी.
भोपाल:मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) भोपाल में इंजीनियरिंग पढ़ाई का चेहरा बदलने जा रहा है.इंजीनियरिंग पढ़ाई का नया दौर शुरू होने जा रहा है।

थ्योरी से प्रैक्टिकल तक: मैनिट में इंजीनियरिंग पढ़ाई का नया दौर
मैनिट संस्थान के प्रोफेसर के.आर.अहरवाल के मुताबिक मैनिट और बजाज स्किल डेवलपमेंट की साझेदारी से संस्थान में 18 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट लैब स्थापित की जाएगी.बजाज ऑटो इंजीनियरिंग लिमिटेड संगठन और मेरिट संस्थान दोनों के बीच एक MOU साइन हुआ है. जिसके तहत यह अत्याधुनिक लैबोरेट्री तैयार की जा रही है. जिसमें रोबोटिक, वेल्डिंग मशीन जैसे 102 नए हाईटेक इक्यूपमेंट लगाए जाएंगे। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा. जिन्हें पढ़ाई के साथ रीयल-टाइम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. यह अत्याधुनिक लैब अप्रेल 2026 तक तैयार हो जाएगी।
इंजीनियरिंग शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का बड़ा कदम
इस नई व्यवस्था के तहत छात्र पढ़ाई के दौरान ही आधुनिक मशीनों, टूल्स और तकनीकों पर काम कर सकेंगे। इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ मजबूत होगी. बल्कि डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी पाने में भी उन्हें आसानी होगी।यह स्किल लैब मैनिट के इतिहास में पहली बार स्थापित की जा रही है। जिसका मकसद छात्रों को डिग्री के साथ इंडस्ट्री रेडी बनाना है। अब तक इंजीनियरिंग शिक्षा जहां थ्योरी तक सीमित थी. वहीं अब छात्र पढ़ाई के दौरान ही आधुनिक मशीनों और इंडस्ट्रियल टूल्स पर काम कर सकेंगे।

छात्रों को प्लेसमेंट में मिलेगा फायदा
लैब में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। जिससे उनकी तकनीकी दक्षता कई गुना बढ़ेगी। संस्थान के मैकेनिकल डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो के. आर. अहरवाल आगे बताते हैं कि इस स्किल लैब के जरिए छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री आधारित मॉड्यूल्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से जोड़ा जाएगा। इसका असर सीधे कैंपस प्लेसमेंट पर दिखेगा और कंपनियों को ऐसे इंजीनियर मिलेंगे. जिन्हें अलग से ट्रेनिंग देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
MP में तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का नया हब बनेगा मैनिट
मैनिट प्रशासन ने इसे थ्योरी से प्रैक्टिस की ओर बड़ा कदम बताया है.आने वाले समय में ऐसे और भी स्किल-आधारित कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे ताकि छात्र केवल डिग्रीधारी नहीं बल्कि कुशल और आत्मनिर्भर प्रोफेशनल बन सकें। मैनिट और बजाज स्किल डेवलपमेंट की यह पहल न सिर्फ छात्रों का भविष्य संवारने वाली है. बल्कि मध्यप्रदेश को तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के नए हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी।आगे उन्होने कहा कि दूसरे इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र भी मैनिट में आकर इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम कर सकते हैं। यहां उन्हें 6 महीने की इंटर्नशिप ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा, और पूरा पाठ्यक्रम करने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
sanjay patidar 
