लखनऊ: अलीगंज में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत की पुष्टि
दहला लखनऊ: अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में आग का तांडव, कई लोगों के अंदर बिल्डिंग के अंदर फंसे होने की आशंका, कुछ ने छत से कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के Aliganj इलाके में 22 जून सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। यह पुष्टि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की है।
यह आग उस बिल्डिंग में लगी जहां बेसमेंट, ग्राउंड और ऊपरी मंजिलों पर अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियां और कोचिंग/वर्कस्पेस चल रहे थे। आग लगते ही पूरी इमारत में अफरा-तफरी फैल गई और कई लोग अंदर फंस गए। कुछ लोगों ने तो छत से कूदकर जान अपनी बचाई है
Lucknow | कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 8 स्टूडेंट की मौ#@त की खबर
— Public Vani News (@publicvaninews) June 22, 2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस कारण दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। #LucknowFire pic.twitter.com/9l5zCs5b6q
सूचना मिलते ही SDRF और NDRF समेत फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद ली गई। दमकलकर्मियों ने इमारत के पीछे की दीवार को दो स्थानों से तोड़कर अंदर पहुंचने का प्रयास किया, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। करीब 14 एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गई हैं।
मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं, लखनऊ अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। वहीं, CM योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर DGP को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
Varsha Shrivastava 
