दतिया उपचुनाव की हार के बाद बीजेपी में हलचल, आशुतोष तिवारी पहुंचे सीएम हाउस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। आशुतोष तिवारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे संगठन और सत्ता में कथित भीतरघात से जुड़े ऑडियो और शिकायतें सौंप सकते हैं।

दतिया उपचुनाव की हार के बाद बीजेपी में हलचल, आशुतोष तिवारी पहुंचे सीएम हाउस

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता आशुतोष तिवारी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि आशुतोष तिवारी सत्ता और संगठन में कथित भीतरघात को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायत रख सकते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि उनके पास शिकायतों से जुड़े कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हैं, जिन्हें वे पेश कर सकते हैं।

हालांकि, इस मामले में अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल सभी की नजरें सीएम हाउस में होने वाली बैठक और उसके संभावित फैसलों पर टिकी हैं।