दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, डेटोनेटर का हुआ इस्तेमाल
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। लाल किला ब्लास्ट में पुलवामा के डॉक्टर मोहम्मद उमर की कार का इस्तेमाल हुआ है। जिसके फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का शक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया, उसके डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। लाल किला ब्लास्ट में पुलवामा के डॉक्टर मोहम्मद उमर की कार का इस्तेमाल हुआ है। जिसके फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का शक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया, उसके डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है।
लाला किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास कार में हुए धमाके में जिस सफेद i-20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
भूटान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने दिल्ली विस्फोट की घटना को साजिश करार दिया। उन्होंने ये भी कहा कि वे बीती रात जांच एजेंसियों के संपर्क में रहे और धमाके से जुड़ी जानकारी लेते रहे।
पीएम मोदी ने थिम्फू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

