दिग्विजय सिंह के आलोचकों को प्रियंका अग्रवाल का जवाब
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की RSS से जुड़ी पोस्ट पर चल रही बयानबाजी पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रियंका अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
छतरपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की RSS से जुड़ी पोस्ट पर चल रही बयानबाजी पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रियंका अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में विरोधी के किसी अच्छे काम की सराहना करना कोई नई बात नहीं है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी की खुले मंच से तारीफ की थी, वहीं BJP के कई नेता और मुख्यमंत्री भी समय-समय पर कांग्रेस की योजनाओं और कार्यों की सराहना करते रहे हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस नेत्री प्रियंका अग्रवाल का ये भी कहना है कि दिग्विजय सिंह ने न तो अपनी विचारधारा बदली है और न ही कांग्रेस से कोई समझौता किया है। दिग्विजय सिंह ने केवल संगठन को मजबूत करने की बात कही है। जिस नेता ने जीवनभर RSS-BJP के खिलाफ वैचारिक संघर्ष कि

या हो, उसकी निष्ठा पर सवाल उठाना कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास है।
दिग्विजय सिंह एमपी कांग्रेस की नींव
उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस की नींव हैं और उनके खिलाफ बोलना या उन्हें पार्टी से बाहर करने जैसी बातें राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाती हैं। कांग्रेस को इस समय एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ने की जरूरत है, न कि अपने वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने की।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, Quora साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस तरह RSS का एक ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ/बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर राज्य का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बनता है। यह संगठन की शक्ति है।
pushpendra 
