सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा सदन में उठा, कांग्रेस सांसद बोले- विवाह वाले परिवारों की तोड़ी कमर

देश में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुद्दा कांग्रेस ने देश की उच्च सदन में उठा। कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने गुरुवार 28 जनवरी को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाया।

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा सदन में उठा, कांग्रेस सांसद बोले- विवाह वाले परिवारों की तोड़ी कमर

नई दिल्ली: देश में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुद्दा कांग्रेस ने देश की उच्च सदन में उठा। कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने गुरुवार 28 जनवरी को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में सोने- चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है और इनकी कीमतों को बेलगाम छोड़ देना सरकार की नीतिगत विफलता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में सोने-चांदी की बेकाबू कीमतों ने ग्रामीण भारत विशेषकर महिलाओं और विवाह वाले परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीनों में दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच भारत में चांदी की कीमतों में करीब 306 प्रतिशत और सोने की कीमतों में 111 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वर्ण आभूषण की कीमत दिसंबर 2024 में सात हजार रुपए प्रति ग्राम थी, आज बढ़कर के 15 हजार रुपए प्रतिग्राम हो गई है। और इसी तरह चांदी की कीमतों में जो 90 हजार रुपए प्रति किलो जो दिसंबर 2024 में थी देखी गई थी वही आज जो है वहीं आज 3 लाख 80 हजार रुपए प्रति किलो हो गई है। 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि सोने-चांदी के आभूषण ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और यह मामला बचत और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है। सरकार को लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शुल्क और जीएसटी आदि में कमी करनी चाहिए।