मंत्री विश्वास सारंग का रिपोर्ट कार्ड: खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, राष्ट्रीय खेलों में तीसरे पायदान पर MP
मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग के कामकाजों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री सारंग ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल को बहुत तेज गति से आगे बढ़ाने के उद्देश्य के साथ युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है और खेल के उन्नयन के विषय को आगे लाने का काम किया है।
भोपाल: खेल किसी भी समाज के लिए महत्वपूर्ण आयाम है खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान ये हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। पिछले दो सालों में खेलों के मामले में मध्यप्रदेश ने बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेल केवल एक इवेंट नहीं है, बल्कि खेल इस प्रदेश के भविष्य के निर्धारण की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है उन युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ करने का एक बड़ा संकल्प है। यह बात मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कही।
राष्ट्रीय खेलों में तीसरे पायदान पर एमपी
मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर 24 दिसंबर बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग के कामकाजों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री सारंग ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल को बहुत तेज गति से आगे बढ़ाने के उद्देश्य के साथ युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है और खेल के उन्नयन के विषय को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश देश में खेलों के मामले में बहुत अच्छा स्थान नहीं रखता था। हम लगातार 18वें और 19वें नबंर पर रहते थे। मंत्री सारंग ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, खेल विभाग की नीतियां, और हमारी खेल अकादमी के सुचारू संचालन के कारण पिछले दो साल में मध्यप्रदेश खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर पर आने में सफल रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन
इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एमपी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 2024 के पेरिस ओलंपिक में हमारे 2 खिलाड़ियों ने सहमागिता की। हॉकी के सुपर स्टार विवेक सागर उस टीम के सदस्य थे, जिसने कांस्य पदक जीता और वो विजेता बनकर भारत आए। पैरा ओलंपिक में भी हमारे एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता, मार्शल आर्ट में भी एक कांस्य पदक जीता। हमने खेलों इंडिया यूथ गेम्स जो 2024 में तमिलनाडू में आयोजित हुआ उसमें कुल 29 पदक अर्जित किए। हमने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की सभी प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा स्थान अर्जित किया। इंटरनेशनल लेवल पर भी अनेक पदक जीते। शूटिंग की एशियन चैंपियनशिप में हमने कुल 17 पदक जीते, जिसमें 12 स्वर्ण, 3 सिल्वर और 2 कांस्य हैं। श्रीनगर में हुए खेलों वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। नेशनल कैनो सलालम चैंपियनशिप में महिला टीम ने सिल्वर पदक जीता। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया।
खिलाड़ियों को दी सम्मान निधि
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि खेल में बहुत आवश्यक है कि कोच की सुचारू व्यवस्था हो और हमारी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच को भी मध्यप्रदेश में लाने का काम किया। मंत्री सारंग ने कहा कि खिलाड़ी का सबसे बड़ा सम्मान उसका पदक होता है, पर सरकार की जिम्मेदारी है कि खिलाड़ी अच्छा पदक जीते तो उसे सम्मान निधि दी जाए और मध्यप्रदेश सरकार ने राज्यस्तर पर जो प्रतियोगिताएं हुईं उसमें 1375 खिलाड़ियों को 116 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। राष्ट्रीय स्तर पर 288 खिलाड़ियों ने जो पदक जीते उनको 153 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 51 खिलाड़ियों को लगभग 37 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में जो हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्सान राशि दी।
विक्रम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों को मिली नौकरी
हमारी सरकार ने पिछले 2 साल में खेल संरचनाओं का उन्नयन किया। भोपाल के नाथू बरखेड़ा में 985 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर बनाया जा रहा है और आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भोपाल में आयोजित की जाएगी। हमारी सरकार ने कई नवाचार किए हैं, हमारी सरकार फिट इंडिया क्लब के माध्यम से समाज में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फिटनेस पर काम कर रही है। सरकार ने पार्थ योजना की शुरुआत की। पुलिस-आर्मी में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए ट्रैनिंग की व्यवस्था की। मध्यप्रदेश की सरकार ने विक्रम अवार्ड से सम्मानित 28 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। मध्य प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से लगभग 10 एसआई और 50 कॉन्स्टेबल की नियुक्ति की योजना सरकार ने बनाई है।
मंत्री विश्वास सारंग ने सहकारिता विभाग को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में किसानों को तीन लाख का फसल ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर वितरण किया गया है। और नवीन एम फैक्स का डेयरी और मत्स्य समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को ऋण के लिए कमजोर जिला सहकारी बैंकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
pushpendra 
