बांकीपुर में 15वें राउंड की मतगणना जारी, प्रशांत किशोर आगे
Bankipur UPChunav Result 2026 Live: नौवें राउंड की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 17,856 वोटों के साथ 5,272 वोटों से आगे चल रहे हैं। जानिए ताजा अपडेट।
Updated 1:53PM
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब नौवें राउंड में पहुंच गई है। ताजा रुझानों के मुताबिक, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपनी बढ़त लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। नौवें राउंड की गिनती के दौरान उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 17,856 वोट मिले हैं और वह 5,272 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को अब तक 12,584 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। अब तक की मतगणना में बीजेपी एक भी बार कुल बढ़त हासिल नहीं कर सकी है। शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं और हर राउंड के साथ उनका अंतर बढ़ता नजर आ रहा है।
मतगणना पटना के एएन कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। निर्वाचन आयोग की निगरानी में वोटों की गिनती हो रही है और जैसे-जैसे अगले राउंड पूरे होंगे, तस्वीर और साफ होती जाएगी। फिलहाल बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि अंतिम नतीजे सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
Anubhav Dubey 




